मंत्री शांति धारीवाल का जुबानी हमला, कहा- मैंने खुद देखा है शेखावत-पायलट मिले हुए हैं

 

 सीएम अशोक गहलोत के बाद शांति धारीवाल ने भी पायलट पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है सचिन पायलट और शेखावत मिले हुए हैं।

यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल।

प्रदेश में एक बार फिर सचिन पायलट को लेकर बवाल मचा हुआ है। सीएम गहलोत ने पायलट और गजेंद्र सिंह शेखावत के मिले होने की बात कही थी। अब कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने भी पायलट और शेखावत के मिले होने की बात को स्वीकारा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शांति धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ठीक ही कहते हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। मैं उनकी बात से सहमत हूं। रविवार को प्रदेश के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल कोटा दौरे पर आए थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत की बात को दोहराई। उन्होंने कहा कि दोनों को मिला हुआ बताया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने ठीक कहा है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमने खुद दोनों को मिला हुआ देखा है।

शांति धारीवाल ने दौसा सांसद जसकौर मीणा के राजस्थान में भी महाराष्ट्र जैसे हालात बनने के बयान पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पहले भी मुंह की खा चुके हैं, फिर मुंह की खाएंगे। राज्यसभा के चुनाव में उन्होंने देख लिया है कि कांग्रेस को तो पूरे 126 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी का ही एक वोट टूटा है।

टिप्पणियाँ